Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन समिति की बैठक संपन्न

मण्डला 23 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में उपार्जन से जुड़े सभी विभागों एवं समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आगामी 2 से 3 दिनों में राईस मिलर्स रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रक्रिया संपन्न करें। उन्होंने शासन से जारी मिलिंग से संबंधित नई पॉलिसी के बारे में चर्चा की। कलेक्टर ने डीएम नान से जिले में मिलिंग की स्थिति, उठाव की प्रक्रिया तथा शेष उठाव की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मिलिंग संबंधी कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। श्रीमती सिंह ने जिले में एफसीआई गोदाम की स्थिति, वेयरहाउसिंग क्षमता तथा ओपन केप के बारे में आवश्यक चर्चा की। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी ओपी पांडे, नागरिक आपूर्ति विभाग, मार्कफेड तथा संबंधित विभाग एवं उपार्जन से जुड़ी समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

11 मार्च को कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेले का आयोजन

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया गणना पत्रक वितरण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

ललिता को मिली सूदखोरों से मुक्ति, दिलाया गया ब्याज सहित पैसा वापस

Reva India News

Leave a Comment