Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ललिता को मिली सूदखोरों से मुक्ति, दिलाया गया ब्याज सहित पैसा वापस

मण्डला 19 जनवरी 2022

ललिता बैरागी जनसुनवाई में अपने आवेदन के साथ अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुई थी। उन्होंने अपने आवेदन में सूदखोरों द्वारा लिए गए पैसे की शिकायत की थी तथा उन्हें वापस कराने के लिए निवेदन किया था। कलेक्टर ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तहसीलदार मण्डला श्री चक्रवर्ती को जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिसके तारतम्य में ललिता बैरागी को उसके मूलधन 5 हजार रूपए के साथ ब्याज की राशि भी 4 हजार रूपए वापस मिल गई। ललिता बैरागी जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही एवं सराहनीय पहल से प्रसन्न होकर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

 

आशा को मिला सीमांकन उपरांत कब्ज़ा

 

इसी प्रकार जनसुनवाई में बम्हनी बंजर की आवेदिका आशा चक्रवर्ती ने भी सीमांकन एवं कब्जा दिलाने के लिए आवेदन किया था। आशा ने अपने आवेदन में बताया कि उन्हें सीमांकन में दिक्कत आ रही थी तथा वे विगत काफी दिनों से परेशान है। ऐसे में कलेक्टर ने तहसीलदार मण्डला को निर्देशित करते हुए उनका तत्काल सीमांकन करने की बात कही। तहसीलदार मण्डला ने टीम गठित कर आशा चक्रवर्ती की भूमि का सीमांकन कराया और कब्जा दिलाया। आशा अब अपनी विगत वर्षों की समस्याओं के समाधान से अत्यंत प्रसन्न है और कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों को धन्यवाद देती है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी – जिला मंडला   संगठन की असली ताकत पद नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं का परिश्रम है – रमेश भटेरे भाजपा जिला प्रभारी का हुआ प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं की ली परिचयात्मक बैठक

Reva India News

नेहरू पार्क में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बाढ़ से बचाव हेतु जिले के नागरिकों से की अपील कोई भी नागरिक बाढ़ में नदी पार न करें और घाटों व तटों से दूरी बनाएं कलेक्टर ने नावघाट, झूलापुर, रपटापुल एवं संगमघाट का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment