Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशुधन संजीवनी योजनांतर्गत शुल्क निर्धारित  

मण्डला 13 जुलाई 2021

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1962 पशुधन संजीवनी योजनांतर्गत आकस्मिक एवं घर पहूँच सेवा के माध्यम से पशुपालकों को पशु चिकित्सा सुविधायें जैसे- पशु उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। शासन का उद्देश्य है कि पशुपालकों को अब ये सुविधायें घर पर ही प्राप्त हों, जिसके लिए शासन ने 150 रूपए प्रति पशु सेवा शुल्क निर्धारित किया है। उन्होंने जिले के समस्त पशुपालकों से अनुरोध किया है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। लाभ हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 में कॉल कर सकते हैं।

पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय खुलने का समय प्रातः 9 बजे शाम 4 बजे तक है, इस अवधि में पशुपालक अपने पशु उपचार के लिए संबंधित संस्था में ला सकता है। यदि औषधालय लाना संभव नहीं है तो विभाग द्वारा संचालित कॉल सेंटर 1962 पर फोन कर अपने पशुओं का उपचार अपने घर पर करवा सकते हैं। उपचार के लिए विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क रूपये 150 रूपए जमा करना होता है।

Related posts

अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

Reva India News

कलेक्टर निवास पर कन्यापूजन, रामनवमी पर आस्था और परंपरा का संगम

Reva India News

अब समर्पित डेस्क से मिलेगा जनजातीय वर्ग की योजनाओं एवं सेवाओं का सीधा लाभ जनजातीय कार्य विभाग के सभी जिला एवं विकासखंड कार्यालयों में स्थापित होंगी समर्पित डेस्क

Reva India News

Leave a Comment