Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2 बार मवेशियों को बंद करने पर पशुमालिक पर होगी कार्यवाही

मण्डला 17 जुलाई 2021

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका मण्डला के द्वारा जिले के पशुमालिकों से अपील की गई है कि अपने-अपने पशुओं को घर पर बांधकर अपने नियंत्रण में रखें। जिले के पशु मालिक की किसी भी मवेशी के कांजीहाउस में दो बार बंद होने पर पशु मालिक के खिलाफ म.प्र. न.पा.अधि. 1961 की धारा 233 के तहत न्यूसेंस की कार्यवाही की जायेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी पशु मालिक की होगी। शहर के मुख्य मार्गों से आवारा मवेशियों को रात्रि में सफाई कर्मचारियों के द्वारा पकड़कर (हाकागैंग) के माध्यम से कांजी हाउस में बंद किया जायेगा। साथ ही दिन में सफाई कर्मचारियों का दल गठित कर शहर के मुख्य मार्ग से मवेशियों को काऊ कैचर में पकड़कर शहर के बाहर छोड़ा जायेगा।

Related posts

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नारायणगंज को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 98.52 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

द ग्रेट खली का मंडला आगमन 29 को

Reva India News

उच्च शिक्षा मंत्री का दौरा कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment