Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट की जल्द होगी टेस्टिंग, इंस्टॉलेशन प्रकिया जारी

मण्डला 18 जुलाई 2021

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से जिला चिकित्सालय परिसर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यह ऑक्सीजन प्लांट विगत् लगभग 2 माह से निर्माणाधीन है और अब प्लांट की जरूरी मशीनें पहुंच गई है तथा इंस्टालेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री पटले ने बताया कि जिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 1115 लीटर प्रति मिनट है। इस ऑक्सीजन प्लांट का इंस्टालेशन का कार्य विगत दिनों से जारी है जो आगामी दो-तीन दिनों में पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इंस्टालेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ऑक्सीजन प्लांट की टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। विदित हो कि जिले में जिला चिकित्सालय में 130 ऑक्सीजन बेड तथा जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में 70 ऑक्सीजन बेड हैं। इसी प्रकार नैनपुर में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है तथा 30 बेड ऑक्सीजन युक्त रहेंगे।

Related posts

विधिक जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

हम फॉउंडेशन भारत संगठन जिला मण्डला शाखा द्वारा आज दिनांक 23/6/2021 को वृक्षारोपण अभियान

Reva India News

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Reva India News

Leave a Comment