Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गईं दण्डात्मक कार्यवाही

मंडला, 23 जनवरी 2026

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही है।

प्राप्त शिकायतों के आधार पर 21 जनवरी को रात्रि में नैनपुर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुये दो वाहन वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एबी 0867 एवं वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 7966 को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया है।

उक्त संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना नैनपुर की सुपुर्दर्गी में दिया गया। उक्त वाहनों के विरूद्ध म.प्र. खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है तथा रेत समूह ठेकेदार द्वारा अनियमितता किए जाने एवं पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन किये जाने में आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव राज्य खनिज निगम को प्रेषित किया जा रहा है।

Related posts

दुकानदार ग्राहकों को हेलमेट का उपयोग करने की दें समझाईश

Reva India News

अवैध रेत परिवहन पर संलिप्त डम्पर वाहन जब्त

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 दिसम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment