Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पटवारी को निलंबित करने के लिए विरोध पर जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

मंडला –तहसील जोबट जिला अलीराजपुर के पटवारी श्री नीतेश अलावा को बिना किसी का बताओ सूचना पत्र के निलंबन किये जाने के विरोध में ज्ञापन । संदर्भ – अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग जोबट जिला अलीराजपुर के आदेश क्रमांक / रीडर / 2021 / 1453 / जोबट दिनांक 15/07 / 2021 के संदर्भ में

महोदय जी.उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्रानुसार लेख है कि श्री नितेश अलावा पटवारी हल्का नंबर 62 बड़ी खट्टाली तहसील जोबट जिला अलीराजपुर संदर्भित आदेश अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से नेमावर जिला देवास मानपुर जिला इंदौर एवं ग्राम कसरावद | जिला खरगौन के सम्मेलन में भडकाऊ भाषण देने तथा असंसदीय शब्दावली का प्रयोग करने के

 

आरोप में निलंबित किया गया है ।

 

1. यह कि श्री नीतेश अलावा शासन से मान्यता प्राप्त संगठन म०प्र० पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष पद पर पदस्थ होकर कर्मचारियों के हित में अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन करके जागरूकता में कार्य किये जा रहे थे।2 यह कि श्री नीतेश अलावा जी को बिना कारण बताओ सूचना-पत्र के प्रतिउत्तर जाने बिना एकतरफा निलंबन की कार्यवाही की गई है, जो कि अनुचित है, जबकि उक्त कर्मचारी शासकीय कार्य को ईमानदारी एवं लगन के साथ अनुपालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे थे ।

3. यह कि श्री नीतेश अलावा को शासकीय कार्य को अपने कर्तव्य के मुताबिक निर्वाहन करने पर कई शासकीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति मेहनत, लगन एवं ईमानदारी से कार्य कर रहे थे । 4. यह कि श्री अलावा द्वारा कोविड-19 महामारी के समय युवाओं को प्रेरित कर अभियानको संज्ञान में लेते हुए अपने शासकीय कार्यों को गति प्रदान की एवं कोविड-19 के उत्क कार्य के संपादन करने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया है । यह कि सामान्य प्रशासन विभाग म०प्र० शासन के आदेश क्रमांक / 735 / 012 / भोप दिनाँक 12/11/1992 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अधिक कर्मचारियों को बिना भेदभाव किये बिना किसी जाँच के कार्यवाही करना वर्जित है, यदि कर्मचारी किसी कारण वश मानव स्वभाव से गलती भी हो जाती है, तो उसे हिदायत देते गलती सुधारने का आदेश शासन द्वारा जारी किया गया है । जबकि श्री अलावा को बिना कि सूचना पत्र के एकतरफा निलंबन किया गया है, जो कि शासन के नियमों के विपरीत हैं । उक्त कार्यवाही से म0प्र0 के समस्त पटवारीगण आहत है । अतः जिला अलीराजपुर एवं मध्य प्रदेश के समस्त पटवारियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रकरण उ कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें ।

Related posts

अपर कलेक्टर ने की 26 जनवरी की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

ओवरलोड डोलोमाइट डंपर पर परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

Reva India News

सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment