Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने बच्चों के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

मण्डला 15 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के मद्देनजर तन्खा मेमोरियल स्कूल में बच्चों के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने सेंटर में बच्चों के लिए सभी जरूरी इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके मनोरंजन से संबंधित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। श्रीमती सिंह ने सेंटर में बच्चों के परिजनों के लिए बनाई गई अलग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह को बच्चों के लिए स्वास्थ्य, जरूरी उपकरण एवं दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं से संतोष जताया तथा शिक्षा तथा महिला बाल विकास विभाग की सराहना की।

श्रीमती सिंह ने कोविड केयर सेंटर में 3 पहिया एम्बूलेंस के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एम्बूलेंस के संचालन के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, जिला कोविड प्रभारी सुनील यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी श्री झारिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, डीपीसी श्री वर्मा, एपीसी उपाध्याय, श्री दुबे, संजय तिवारी, रोटरी क्लब के सदस्य, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

काछी (हरदहा)महासभा समाज की बैठक सम्पन्न काछी

Reva India News

नो-मैपिंग मतदाताओं के निराकरण के लिए प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

Leave a Comment