Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अब कालातीत सदस्यों को भी दिया जायेगा फसल ऋण

मण्डला 19 जुलाई 2021

मध्यप्रदेश शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को फसल ऋण उपलब्ध कराने की योजना का जिले के अधिकाधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिला सहकारी बैंक मण्डला के द्वारा इस वर्ष खरीफ मौसम 2021 में सहकारी समितियों के समस्त कालातीत किसानों को अभियान चलाकर फसल ऋण उपलब्ध कराया जाना है। इस संबंध में बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल ने बताया गया कि बैंक में वर्तमान में अकालातीत किसानों को फसल ऋण देने के लिए उनके साखसीमा पत्रक शाखा स्तर पर शाखा स्तरीय समिति के द्वारा ही स्वीकृत किये जाकर ऋण विरतण किया जाता है। जबकि आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थायें म.प्र. भोपाल एवं नाबार्ड के स्पष्ट निर्देश हैं कि वर्ष में एक बार कालातीत एवं अकालातीत समस्त सदस्यों के साख सीमा पत्रक जिला स्तर पर ऋण उप-समिति द्वारा जिला स्तरीय तकनीकी समूह में निर्धारित किये गये फसल ऋणमान के आधार पर स्वीकृत किये जाये। तत्पश्चात शाखा स्तर पर ऋण वितरण के लिए वांछित दस्तावेज प्राप्त करते हुए उन्हें ऋण वितरण किया जाये।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित का मण्डला एवं डिण्डौरी जिले में वितरित किये जा रहे फसल ऋण में मात्र 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस कारण से पर्याप्त पूंजी उपलब्ध होने के बावजूद भी बैंक का ऋण व्यवसाय अत्यधिक कम है। इससे बैंक की लाभ की स्थिति तो प्रभावित हुई ही है, साथ ही जिले के किसानों को मध्यप्रदेश शासन की शून्य प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सका है।

कालातीत कृषकों के साख सीमा पत्रक स्वीकृत करने एवं उन्हें ऋण उपलब्ध कराने हेतु बैंक के प्रशासक राजेश उईके एवं महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल के द्वारा सभी शाखा प्रबंधकों की मुख्यालय स्तर पर गत दिवस बैठक आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समझाइस दी गई है। कालातीत सदस्यों को समिति से सामान्य साख सीमा पत्रक स्वीकृत कराये जाने में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके प्रभारी अधिकारी अनिलकांत तिवारी हैं।

Related posts

आचार्य प्रज्ञा सागर जी के दर्शनार्थ आज पिंडरई आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री – मोहन यादव

Reva India News

पॉलीटेक्निक में ऑनलाईन निबंध प्रतियोगिता का आयोजित

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे 1.27 करोड़ महिलाओं को 1552.38 करोड़ की राशि का अंतरण  

Reva India News

Leave a Comment