Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नो एंट्री के उल्लंघन पर 2 ट्रक व 3 ट्रेक्टर चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही  

मंडला 22 सितंबर 2025

मंडला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना महाराजपुर पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नो-एंट्री उल्लंघन करने वाले दो ट्रक क्रमांक सीजी 07सीए8274, एमपी 21एच1155 व तीन ट्रैक्टर ट्राली क्रं. एमपी 51जी0679, एमपी51एए 7324 एवं एमपी 51एए5402 पर धारा 115/194(2) मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते कुल 25 हजार रूपए का चालान किया गया। ट्रैक्टर ट्राली चालकों को ट्राली का कामर्शियल रजिस्ट्रेशन कराने, ट्रक व ट्रैक्टर चालकों को वाहन के वैध दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित समय पर ही शहर में वाहन संचालन करने तथा ट्रक व ट्रैक्टर में लेबर या अन्य व्यक्तियों को नहीं बैठाने संबंधी सख्त समझाइश दी गई। पूर्व में भी थाना महाराजपुर द्वारा 6 ट्रेक्टर चालकों पर नो एंट्री उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही की गई थी।

Related posts

Bengal man with dog’s photo on voter ID receives corrected card

Admin

परिवहन कार्यालय मण्डला में बस स्वामियों की ली गई बैठक

Reva India News

ईव्हीएम-वीवीपीएटी वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण 23 दिसंबर को

Reva India News

Leave a Comment