Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बलराम तालाब के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

मण्डला 22 जलाई 2021

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत बलराम तालाब निर्माण के लिए जिले में वर्ष 2021-22 में कुल 20 भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन कृषकों ने स्प्रिंकलर सेट या ड्रिप सिस्टम वर्ष 2017-18 या उसके पश्चात् विभागीय योजना के माध्यम से ऑनलाईन क्रय किया है और वर्तमान में चालू स्थिति में है। ऐसे कृषक बलराम तालाब का आवेदन ऑनलाईन ई-कृषि अनुदान पोर्टल पर कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए खसरा, नक्शा, बही बैंक पासबुक की कॉपी, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो, मोबाईल नंबर आवश्यक है। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए अपने क्षेत्र की भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी से सम्पर्क सूत्र पर कृषक सम्पर्क कर सकते हैं जिसमें विकासखण्ड मण्डला के लिए 9770922618, नैनपुर के लिए 9407076547, बिछिया के लिए 9407018964, मोहगांव, घुघरी एवं मवई के लिए 9827291457, निवास एवं बीजाडांडी के लिए 9406737715 या 8319148055, नारायणगंज के लिए 9407078710 एवं 8319148055 मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

राशन दुकानों से समय पर वितरित हो खाद्यान्न – कलेक्टर

Reva India News

नायब तहसीलदार ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण

Reva India News

राजस्व प्रकरणों को निराकृत करें, अभिलेखों को त्रुटिरहित बनाएं – श्री कूमट समय-सीमा बैठक में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment