Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिए गए नमूने

मण्डला 28 जुलाई 2021

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत जिला स्तर पर कलेक्टर मंडला द्वारा गठित जांच दल के द्वारा निरंतर खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूने लिए जा रहे हैं। संभागीय मुख्यालय जबलपुर से संचालित चलित खाद्य प्रयोगशाला के द्वारा बम्हनी बंजर में 32 नमूनों की स्पॉट टेस्टिंग की गई। चलित खाद्य प्रयोगशाला में एनालिस्ट सौरभ गौतम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन के द्वारा विभिन्न मसालों, दूध, घी, पनीर, नमक, शहद, खाद्य तेल, मिठाइयों आदि की प्राथमिक जांच की गई। साथ ही मैजिक बॉक्स के द्वारा लोगों को जांच के आसान एवं घरेलू तरीके बताकर जागरूक किया गया।

Related posts

प्रकृति से ही हमारे जीवन का अस्तित्व है – कलेक्टर श्री मिश्रा वन एवं वन्यजीव संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत बालिकाओं को लगाया गया निःशुल्क टीका

Reva India News

न्यायालय तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर पेश करें दावा/आपत्ति

Reva India News

Leave a Comment