Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पदम पुरूस्कार 2022 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर

मण्डला 28 जुलाई 2021

पदम पुरस्कार अर्थात, पद्म विभूषण, पदम भूषण और पद्म श्री देश के सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इस पुरस्कार में ’उत्कृष्ट कार्य’ को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, सार्वजनिक रेक सेवा व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना, इन पुरस्कारों के पात्र है। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली वेबसाइट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2021 है। केवल ऑनलाइन प्राप्त नामांकन/सिफारिशों पर ही विचार किया जाएगा।

Related posts

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन आज

Reva India News

जिले में मिले 16 नए कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

फूलसागर में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment