Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2021

कान्हा टायगर रिजर्व, मण्डला के अंर्तगत दिनांक 01 से 07 अक्टूबर 2021 तक वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। अजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत ’’इंडिया फार टाइगर्स-ऐ रैली ऑन व्हील्स’’ के समापन समारोह का कार्यक्रम दिनांक 07.10.2021 को ग्राम खटिया स्थित ईको सेन्टर के परिसर में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शाला/महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया एवं वन्यप्राणी संरक्षण के महत्व के विषय में जनमानस में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किये गये।

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान पूरे सप्ताह भर स्कूल/महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न वर्ग हेतु चित्रकला, पोस्टर निर्माण, निबंध, दीवाल पेंटिंग, क्विज आदि प्रतियोगिता में भाग लिया।

’’इंडिया फार टाइगर्स-ऐ रैली ऑन व्हील्स’’ का शुभारंभ दिनांक 01.10.2021 को बांधवगढ टाईगर रिजर्व से प्रारंभ करते हुये मध्यप्रदेश के संजय, पन्ना, सतपुडा, पेंच टाईगर रिजर्व से होते हुुए कान्हा टाईगर रिजर्व में दिनांक 05.10.2021 को सायंकाल पहंुची। तत्पश्चात् दिनांक 07.10.2021 को खटिया स्थित ईको सेन्टर में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रीमती सरस्वती मरावी, प्रधान प्रशासकीय समिति, जिला पंचायत, मण्डला, श्री शैलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत, मण्डला, डॉ. एस.पी. यादव, सदस्य सचिव, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली, श्री एस.के. सिंह, भा.व.से., क्षेत्र संचालक, श्री रवीन्द्र मणि त्रिपाठी, उप संचालक, कोर, श्री एन.एस. यादव, उप संचालक, बफर, एवं कान्हा टाईगर रिजर्व के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र/छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रथम, द्धितीय एवं तृतीय वर्ग को पुरूस्कार वितरण किया गया।

Related posts

*💥👉🏻//ब्रेकिंग न्यूज़//💥 जिला मंडला-शेर की खाल चेहरा नाखून पैरों के पंजों सहित जंगली सूअर के 4 बड़े दांत, gi तार, कुल्हाड़ी, बैग, मोटरसाइकिल कीमती 2 लाख के माल सहित चार आरोपी गिरफ्तार* 

Reva India News

कोविड वैक्सीनेशन के महाअभियान के संबंध में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने की जिला सहकारी बैंक डिंडौरी की समस्त शाखाओं की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment