Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से शुरू होगा “मूर्तिकारों का रज़ा शिविर”

मण्डला – रज़ा फ़ाउण्डेशन के संस्थापक-पोषक महान् चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की युवा कला-कर्म में, चित्रकला, कविता, शास्त्रीय नृत्य व संगीत में गहरी दिलचस्पी थी। रज़ा फ़ाउण्डेशन भी उनकी इच्छा और अपने लक्ष्य के अनुरूप युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए अग्रसर है। रज़ा फ़ाउण्डेशन देशभर से चुने हुए युवा कलाकारों का समय-समय पर शास्त्रीय गायन, नृत्य एवं चित्रकला कार्यशालाओं/ प्रदर्शनियों/ कार्यक्रमों का आयोजन देश के विभिन्न भागों में करता रहा है ताकि विशेषतः महानगरों में न रहने वाले नागरिकों को अपनी कला संस्कृति की विपुलता से अवगत कराया जा सके। मण्डला में भी इस तरह के आयोजन लगातार किए जा रहे है। इसी कड़ी में 8 अक्टूबर 2021 से 17 अक्टूबर 2021 तक मण्डला में मूर्तिकला की एक कार्यशाला का आयोजन जबलपुर रोड स्थित होटल विट्ठल इन में किया जा रहा है। यह आयोजन जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद सहभागिता से हो रहा है। इस शिविर का संयोजन वरिष्ठ कलाकार अखिलेश करेंगे।

इस मूर्तिकला कार्यशाला में मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के मूर्तिकार शामिल हो रहे है जिसमें बस्तर से धरम नेताम, राजनांदगांव से मनीषा वर्मा, जबलपुर से आरती नागले व सुषमा सरोज, अमरकंटक से जयपाल सिंह टेकाम, बालोद से सुरेश कुमार कुंभकार, ग्वालियर से अनिल बाथम और मण्डला से आशीष कछवाहा व भंगी लाल हरदहा शामिल है। इस मूर्तिकाल मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से तथा दो कलाकार मण्डला से सहभागिता कर रहे हैं। कार्यशाला संपन्न होने के पश्चात निर्मित मूर्तियों को एक सप्ताह के लिए रज़ा कला विथिका में प्रदर्शित की जायेगा।

Related posts

सभी विभाग बारिश के पूर्व की अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करें – हर्षिका सिंह आपदा प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों को लेकर आपत्ति आमंत्रित

Reva India News

मध्य प्रदेश पटवारी संघ मंडला ने किया जिला प्रशासन को आभार व्यक्त

Reva India News

Leave a Comment