Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भविष्य को बेहतर बनाने दिया मार्गदर्शन उत्कृष्ट विद्यालय में भविष्य से भेंट कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला 21 जून 2024

शासन के निर्देशानुसार शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए डॉ. हर्ष कर्महे ने जीवन में नियमित दिनचर्या व मानसिक तनाव से निवृत्ति के विषय में कहा कि शरीरम खलु धर्म साधनम अतः शारीरिक व मानसिक स्वस्थता सफलता की अहम आवश्यकता है। सेवानिवृत्त व्याख्याता योगेश श्रीवास्तव ने अध्ययन की शैली व आदर्श छात्र के गुणों के विषय में बताया। पर्यावरणविद राजेश छत्री ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास व विद्यालय की विशिष्टता से अवगत कराया। प्राचार्य कल्पना नामदेव ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया व अनुशासन के महत्व से परिचित कराया।

Related posts

जबलपुर रोड की समस्याओं को लेकर निवास विधायक डॉ अशोक मसकोले ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईकिल रैली, मैराथन, सेफ्टी वॉक तथा महिला क्रिकेट का हुआ आयोजन

Reva India News

आरडी कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

Reva India News

Leave a Comment