Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने हर्राभाट माल एवं हाथीतारा में किया जल-जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण  

मण्डला 10 अक्टूबर 2021

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत शतप्रतिशत् नल कनेक्शन वाली पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम हर्राभाट माल एवं विकासखण्ड निवास के हाथीतारा रैयत् में हर घर नल के तहत् हुए शतप्रतिशत् कार्य का अवलोकन किया। श्री पटेल ने इस दौरान जल एवं स्वच्छता समिति की महिलाओं से जल परीक्षण से संबंधित विषय पर चर्चा भी की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने संबंधितों को साफ-सफाई, नियमित नल-जल योजनाओं के संचालन की समीक्षा, जलकर वसूली एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व विधायक श्री रामप्यारे कुलस्ते, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री कुशरे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आज से पुलिस लाइन में रहेगी कबड्डी – कबड्डी की गूंज स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए तैयार है मंडला

Reva India News

बीजाडांडी में आयोजित रोजगार मेले में 167 को नियुक्ति पत्र वितरित 18 सितंबर को घुघरी में आयोजित होगा रोजगार मेला

Reva India News

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश गणनापत्रक डिजिटाईजेशन के कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराएं जिला निर्वाचन अधिकारी

Reva India News

Leave a Comment