Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फिर शिकारियों की बलि चढ़ा एक बार बाघ

कान्हा टाईगर रिजर्व के बफर वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र सिझौरा की बीट मोहाड़- 11 के ग्राम मनोहरपुर में नाला में स्थित स्टापडेम के पास दिनांक 10.10.2021 को प्लास्टिक बोरे में रखे गये बाघ के शरीर के कुछ हिस्से जप्त किये गये। इन हिस्सों को तेज औचार से काटा जाकर अलग किया गया था। शव बाघ का सिर एवं पैर के हिस्से नहीं पाये गये। शव की स्थिति देखते हुए 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत होता है। प्रारम्भिक रूप से यह शिकार का प्रकरण है, परन्तु शिकार किस प्रकार किया गया है, इसका निर्धारण नहीं किया जा सका। स्थल निरीक्षण, खोजी कुत्ते (डॉग स्क्वायड) एवं स्थानीय सम्पर्को की सहायता से ग्राम मनोहरपुर के तिन्साटोला से 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु निरूद्ध किया गया है। प्रकरण में जाँच की कार्यवाही प्रगति पर है। शीघ्र ही शेष अंगो की जप्ती एवं अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। जप्त शव का पोस्ट मार्टम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली की प्रतिनिधि सुश्री प्रिया वारेकर, कार्बेट फांउन्डेशन एवं श्री एस. के. सिंह, क्षेत्र संचालक, कान्हा टाईगर रिजर्व की उपस्थिति में किया जाकर निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार बाघ के शव को जलाकर नष्ट किया गया।

Related posts

104 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

जिला स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन समिति की बैठक 19 को

Reva India News

शिक्षक राष्ट्र निर्माता एवं विद्यार्थियों के पथप्रदर्शक – डॉ. टी.पी. मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment