Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार तक रहेंगे अब प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक लगेंगे कार्यालय

मण्डला 29 अक्टूबर 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश में शासकीय कार्यालयों के कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) किये जाकर उक्त आदेश 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील है होने निर्देश प्राप्त हुये हैं। उन्होंने कहा है कि उक्त निर्देश के परिपालन में सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने कार्यालय एवं विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वे प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होना एवं सायं 6 बजे कार्यालय से प्रस्थान करना सुनिश्चित करेंगे। अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाये जाने वाले शासकीय सेवकों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

लाड़ली बहना योजना की राशि से हर माह की बचत ने बदली जिंदगी श्रीमती चांदनी पांडे बनीं स्वावलंबन की मिसाल

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित मंडला दौरे की तैयारियाँ तेज कलेक्टर श्री धोटे ने महाराजपुर एवं गाजीपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसली भिलवानी में जागरूकता शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment