Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सात बकायादारों को कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी

मंडला 4 मार्च 2025

न्यायालय तहसीलदार मंडला द्वारा तहसील के तीन पंचायतों के सात बकायादारों को कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी किया गया है। न्यायालय तहसीलदार से मिली जानकारी के अनुसार इन बकायादारों पर भू-राजस्व, पंचायत उपकर, शाला उपकर, डायवर्सन, भू-भाटक की राशि बकाया होने पर मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 के अंतर्गत धारा 147 (क), 147 (ख), 147 (ख-ख), 147 (ख-ख-ख) एवं 147 (ग) में निहित प्रावधानों के तहत कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी किए गए हैं। बकायादार दीपक इसरानी/गोपाल दास टिकरिया, जगत मरावी पिता गुलाब सिंह टिकरिया, जवाहर सिरवानी/हरदास टिकरिया, अनिल वीरानी/भोजराज देवरीदादर, महेन्द्र पमनानी/नरेश देवरीदादर, मयंक/बाबूलाल साहू कटरा, अरिहंत मेगा स्ट्रक्चर्स प्राईवेट लिमिटेड मृदुला काल्पीवार कटरा को तीन दिवस का समय दिया गया है। निर्धारित समयावधि में बकाया राशि जमा न किए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

Reva India News

गेहूँ की स्लॉट बुकिंग करने की आज अंतिम तारीख

Reva India News

रबी फसल का रकबा बढ़ाएं और किसानों को नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

Reva India News

Leave a Comment