Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छूटे एवं युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने विशेष अभियान

मंडला, 5 अक्टूबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के पश्चात छूटे हुए, पहली बार पात्र होने वाले एवं युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए जिले में अक्टूबर माह के दौरान विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने अभियान को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के तहत बीएलओ वर्तमान निर्वाचक नामावली का प्री-एसआईआर नामावली से मिलान कर छूटे मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे। इसके बाद घर-घर भ्रमण कर संबंधित व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए पात्र पाए जाने पर प्रपत्र-6 भरवाकर ऑनलाइन दर्ज कराया जाएगा। साथ ही पहली बार पात्र एवं युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।

एसआईआर-2026 में विधानसभा क्षेत्र बिछिया से 12 हजार 655 निवास से 15 हजार 286 तथा मण्डला से 13 हजार 861 नाम एएसडीआर के अंतर्गत हटाए गए थे। त्रुटिवश हटे पात्र मतदाताओं को नाम जोड़ने का अवसर दिया जाएगा। मतदान केन्द्रों तथा स्कूल-कॉलेजों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान की दैनिक समीक्षा की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छूटे हुए, पहली बार पात्र होने वाले एवं युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए जिले में अक्टूबर माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

6 अक्टूबर तक बीएलओ प्री-एसआईआर एवं वर्तमान निर्वाचक नामावली का मिलान कर छूटे मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे। 13 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर भ्रमण कर सत्यापन करेंगे तथा पात्र मतदाताओं से प्रपत्र-6 भरवाकर ऑनलाइन दर्ज करेंगे। 15 अक्टूबर तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं से साझा की जाएगी। 16 अक्टूबर बीएलओ सूची, प्रपत्र-6 एवं क्षेत्रीय सत्यापन प्रतिवेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। 10-11 एवं 17-18 अक्टूबर तक मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्कूल-कॉलेजों में भी युवा मतदाताओं के लिए शिविर लगाए जाएंगे। 27 अक्टूबर तक प्राप्त प्रपत्रों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा तथा 28 अक्टूबर तक नाम जोड़ने का अवसर प्राप्त मतदाताओं की मतदान केन्द्रवार सूची राजनीतिक दलों से साझा की जाएगी।

Related posts

परिवार की मुसीबत में सहारा बनी संबल योजना- जमुना बाई

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 25 दिसंबर को खजुराहो जायेंगे

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित  

Reva India News

Leave a Comment