Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना से बचने वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की सेकंड डोज वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने की अपील कोवैक्सीन का 28 दिन एवं कोविशील्ड का द्वितीय डोज 84 दिन बाद

मण्डला 9 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के वैक्सीनेशन के लिए 10 नवम्बर से सेकंड डोज वैक्सीनेशन महा अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि वे अपना तथा अपने परिजनों का अनिवार्य रूप से द्वितीय डोज का वैक्सीनेशन कराएं साथ ही अपने आस-पड़ोस के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोविड से जिले की सुरक्षा हम सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है। वैक्सीनेशन कराकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

 

सेकंड डोज महाभियान में टीका जरूर लगाएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि 10, 17, 24 नवम्बर तथा 1 दिसम्बर को सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि अगस्त माह में कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाने वाले हितग्राही अपने नजदीकि केन्द्रों में जाकर द्वितीय डोज ले सकते हैं। कोवैक्सीन का द्वितीय डोज 28 दिन बाद तथा कोविशील्ड का द्वितीय डोज 84 दिन के बाद लगाया जाता है। श्रीमती सिंह ने कहा है कि सभी को कोविड के दोनों टीके लगाना जरूरी है। दोनों टीके लगाकर ही कोविड से बचाव के सुरक्षा चक्र को पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि स्वयं टीके के दोनो डोज लगाते हुए अपने आसपास के लोगों को भी दोनों डोज लगाने प्रेरित करें।

Related posts

केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने रेल मंत्री से भेंट कर रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की

Reva India News

गुरुकुल परम्परा को आत्मसात कर हम फिर से बनेंगे विश्व गुरु : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

*युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार*

Reva India News

Leave a Comment