Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्माण कार्यों की वन अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन करें विभाग- कलेक्टर वन विभाग लंबित प्रकरण समय-सीमा में निराकृत करे, टास्क फोर्स बैठक में दिए निर्देश

मंडला, 25 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में वन विभाग की टास्क फोर्स कमेटी की बैठक ली। बैठक में जिले के सभी निर्माण विभागों के वन संबंधी लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री धोटे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वन क्षेत्र से जुड़े सभी निर्माण कार्यों के लिए संबंधित विभाग निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के बाद उसका सतत फॉलोअप किया जाए और यदि वन विभाग से कोई क्वेरी आती है तो समय पर उसका निराकरण कर जवाब प्रस्तुत किया जाए, ताकि प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहें।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, म.प्र. भवन विकास प्राधिकरण, सेतु निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आईटीआई, महिला एवं बाल विकास तथा जनजातीय कार्य विभाग के ऐसे निर्माण कार्यों पर चर्चा हुई जिनमें वन विभाग की अनुमति या एनओसी अपेक्षित है। कलेक्टर श्री धोटे ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी प्रकरणों को नियमानुसार समय-सीमा में निराकृत करने में सहयोग करें, जिससे विकास कार्यों में गति आ सके।

बैठक में वन मंडलाधिकारी पश्चिम वनमंडल श्री एमएस मौर्य, वन मंडलाधिकारी पूर्व वनमंडल सुश्री प्रीता एसएम, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती वंदना गुप्ता, ईई पीआईयू श्री पारस सिंह, ईई पीएचई श्री मनोज भास्कर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

जिले में अब तक 1443.9 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का मंडला आगमन आज

Reva India News

कुटरवानी में आयोजित की गई जनसुनवाई, 18 आवेदनों का मौके पर निराकरण

Reva India News

Leave a Comment