Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 50 आवेदकों की समस्याएँ जनपद स्तर पर भी आयोजित हुई जनसुनवाई

मण्डला 9 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय के योजना भवन में जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने 50 आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए प्रत्येक के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। श्रीमती सिंह ने संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवेदकों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। एसडीएम तथा तहसीलदार के द्वारा कलेक्टर द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी गई। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि आगामी मंगलवार को नैनपुर क्षेत्र में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

 

सेवानिवृत शिक्षक को तत्काल मिला पीपीओ

 

जनसुनवाई में आवेदक ओमकार प्रसाद सोनी पीपीओ की समस्या को लेकर कलेक्टर के पास पहुँचे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदक की समस्या पर त्वरित निराकरण करते हुए जिला कोषालय अधिकारी एवं प्रभारी पेंशन अधिकारी अखिलेश नेटी को निर्देश दिए। आवेदक को जनसुनवाई के दौरान ही कलेक्टर ने पीपीओ वितरित किया। आवेदक ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार विकलांग पेंशन के लिए आवेदक ज्ञानीलाल नंदा ने आवेदन किया, जिस पर कलेक्टर ने आवेदक का वेरीफिकेशन कर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक ज्ञानीलाल नंदा का स्पर्श पोर्टल में वेरीफिकेशन पूर्णं कर 10 नवम्बर को पेंशन स्वीकृति के आदेश जारी किए जाएंगे।

Related posts

किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिलेवासियों से जुड़ने की अपील

Reva India News

सहकारिता उद्योग समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment