Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं एसपी ने किया रामनगर दौरा सीएम श्री चौहान के 22 को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए दिए निर्देश

मण्डला 18 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के साथ रामनगर का दौरा किया। 22 नवम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का रामनगर में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समारोह से संबंधित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपेड, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, बिजली, मंच व्यवस्था सहित विस्तृत निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, डीएफओ श्री अरोरा, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एएसपी श्री कंवर, एसडीओपी अश्विनी कुमार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री तेकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अमानक बीज का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित

Reva India News

आरडी कॉलेज में रोजगार मेला 9 को

Reva India News

कृषि यंत्र अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment