Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोराबा फुटबॉल क्लब मुंबई और चंद्रपुर फुटबॉल क्लब महाराष्ट्र के बीच फाइनल आज  सेमीफइनल में मुंबई ने गोंदिया और चंद्रपुर ने राजस्थान को दी शिकस्त पेनल्टी शूटआउट और सडन डेथ से हुआ दोनों सेमीफइनल का फैसला

मण्डला – माहिष्मती ग्रामीण खेल विकास समिति मंडला के तत्वाधान में स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में खेली जा रही ऑल इंडिया माहिष्मती कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कोराबा फुटबॉल क्लब मुंबई और चंद्रपुर फुटबॉल क्लब महाराष्ट्र के बीच खेला जायेगा।

गुरुवार को खेले गए प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में कोराबा फुटबॉल क्लब मुंबई ने सिटी क्लब गोंदिया को पेनल्टी शूटआउट में 4 / 3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई और गोंदिया के बीच खेले गए इस मैच में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। मैच के नतीजे के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें मुंबई ने गोंदिया को 4 / 3 से शिकस्त दी। मुंबई की तरफ से सोनू, जगदीश, अमन और छोटू ने गोल किए जबकि गोंदिया की तरफ से साईं, लालू और गोल्डी गोल करने में कामयाब रहे।

गुरुवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच चंद्रपुर फुटबॉल क्लब महाराष्ट्र और निंबाहेड़ा क्लब राजस्थान के मध्य खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने शानदार शुरुआत करते हुए खेल के पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। राजस्थान की तरफ से पुनीत अहीर ने गोल कर अपनी टीम को 1 गोल से आगे कर दिया लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम न रह सकी। चंद्रपुर ने जल्द खेल में वापसी करते हुए खेल के 23वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली। अभिषेक ने चंद्रपुर के लिए बराबरी का गोल कर अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया। 1 / 1 गोल की बराबरी के बाद निर्धारित समय तक दोनों में से कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नही हो सकीं। पहले सेमीफाइनल की ही तरह दूसरे सेमीफाइनल में भी पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों ही टीम 5 / 5 से बराबर रही। चंद्रपुर के लिए अभिषेक, अथर्व, स्वप्निल, मुबारक और मोहित मोहित ने।  राजस्थान की तरफ से नागेश, आकाश, दर्शन, नाजिम कुरैशी और पुनीत अहीर ने गोल किए। पेनल्टी शूटआउट में 5 / 5 गोल की बराबरी के बाद मै च के नतीजे के लिए सडन डेथ का उपयोग किया गया। दर्शकों से भरे इस हाई वोल्टेज मैच में हुए सडन डेथ में चंद्रपुर ने बाजी मार ली। चंद्रपुर के लिए मोहित ने गोल किया जबकि राजस्थान के नागेश गोल करने में कामयाब नहीं हो सके। इस तरह सडन डेथ में जीत हासिल कर चंद्रपुर की टीम फाइनल में प्रवेश किया जहां शुक्रवार को उसका मुकाबला  सेमीफइनल के विजेता कोराबा फुटबॉल क्लब मुंबई से होगा। दोनों सेमीफइनल मैच में रेफरी की भूमिका का निर्वाहन जानी बर्नाड, अमन श्रीवास्तव, ऑस्कर मिलर और शुभम पांडे ने किया।

पहले मैच के दौरान वुशु खिलाडी पूर्णिमा रजक, सोनिया रजक, आदित्य ठाकुर बतौर अतिथि उपस्थित थे। दूसरे मैच में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्धिवेदी, राजेश जैन, विनय तिवारी, विजय नीखर, आशीष झारिया, शौरभ गुप्ता बतौर अतिथि उपस्थित थे। भीष्म द्धिवेदी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल किक कर दूसरे सेमीफइनल की शुरुआत की।

इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी पेंटर यासीन, सैयद कमर अली, ब्रजेन्द्र सराफ, श्री पॉल, अनिल सोनी, मतीन खान, डॉ. विवेक जायसवाल, समीर बाजपाई, रुपेश इसरानी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के कोविद सिंह ठाकुर, वेद प्रकाश गोल्डी कुलस्ते, विनय वरदानी, योगेश काकवानी, दीपांशु मिश्रा, वेद प्रकाश कुलस्ते, मुसवी हसन उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे है।  आयोजक माहिष्मती ग्रामीण खेल विकास समिति मंडला ने दर्शकों से अधिक संख्या में फाइनल मैच के दौरान महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related posts

संतोष एवं गनेश को जनसुनवाई में तत्काल मिला व्हीलचेयर

Reva India News

नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

Reva India News

कलेक्टर ने किया घुटास क्षेत्र का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment