Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पटवारी पंचायत की मिलीभगत से हो रहा बच्चों के खेल मैदान पर अतिक्रमण शिकायत पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई

सेवा में,

 

श्रीमान कलेक्टर महोदय जी

 

जनसुनवाई मण्डला

 

विषय तीन स्कूल के में एक खेल मैदान में प्रधानमी आवास योजना के तहत सचिव पटवारी द्वारा मकान बनाने बाबद। महोदय जी

 

निवेदन है कि ग्राम पंचायत भंवरदा, तहसील व जिला मण्डला के वार्ड क. 2 निवासी लमना यादव, वल्लभ यादव, फागू लाल यादव, पिल्लू यादव के चार भाई निचली बदेरा के निवासी है पूर्व में इन लोगों को शासकीय भूमि आवंटित की गई थी तथा इनके नाम पर जमीन दर्ज अंकित है, उक्त भूमि में तीनों भाई प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान वाडक क. 2 में बना रहे हैं चौथे भाई फागू लाल यादव पिता ज्ञानी यादव ने वार्ड क्र.-1 खेल के मैदान में जबरन कब्जा किया हुआ है, उक्त कब्जा की गई भूमि को फागूलाल यादव द्वारा अपने बड़े भाई के लडके अजय यादव पिता स्व. लमना यादव को 15,500/- रूपये में विक्रय कर दिया है।

 

ग्राम पंचायत भंवरदा में तीन स्कूलों के बीच में एक खैल का मैदान है, जहा खेल स्पर्धा आयोजित की जाती है जहाँ ग्रामीणों का कब्जा है, दंबग ग्रामीणों का कब्जा है पंचायत की मिली भगत से अतिक्रमण होता जा रहा है ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर धमकिया दी जा रही है, इस संबंध में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय मण्डला को दिनांक 06.07.2021 को दिये जाने पर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

 

सरपंच सचिव की मिली भगत से मकान बनाने की अनुमति दे दी गई है जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर फागू यादव द्वारा शासकीय भूमि पर मकान बनाया जा रहा है।

 

अतः महोदय जी से निवेदन है कि बच्चों के खेल मैदान से समस्त कब्जा

 

हटाये जाने की कृपा की जावे।

Related posts

बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में ड्यूटी व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन

Reva India News

फेक न्यूज का प्रचार-प्रसार दंडनीय – अपर कलेक्टर जिला योजना भवन में मीडियाकर्मियों की बैठक आयोजित

Reva India News

31 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment