Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

मण्डला 24 नवम्बर 2021

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि शुद्धिकरण पखवाड़ा के तहत् डाटा परिमार्जन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति लाने के लिए व्यक्तिशः जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि कमजोर प्रगति देने वाले पटवारियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि राजस्व अमला पूरी क्षमता से कार्य करते हुए अभिलेख शुद्धिकरण तथा डाटा एंट्री आदि पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें। प्रतिदिन 10 से 20 प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। 6 माह से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों का अगले 20 दिवस में निराकरण करते हुए पोर्टल पर ऑनलाईन एंट्री करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करें। राजस्व न्यायालयों में लम्बित बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरणों को जल्द निराकृत करें। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत् पट्टा वितरण सहित अन्य तैयारियाँ पूर्ण करें। सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि प्रत्येक आवेदनों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने का प्रयास करें। गरीबी रेखा कार्ड से संबंधित प्रकरणों पर एसडीएम तथा तहसीलदार तत्काल अपना प्रतिवेदन भेजें। प्राकृतिक प्रकोप से संबंधित प्रकरणों जल्द निराकरण करें। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों के निराकरण के लिए राजस्व अमला पूरी क्षमता से कार्य करें। मतदाता सूची के पुनरीक्षण को गंभीरता से निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। बैठक में कलेक्टर ने सीएम आवास योजना से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 9 जनवरी 2024

Reva India News

दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 18 फरवरी से

Reva India News

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कुल 112 आवेदन प्राप्त

Reva India News

Leave a Comment