Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा  

मण्डला 26 नवम्बर 2021

उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि उपार्जन के संबंध में केन्द्र स्तर तक की सभी जरूरी तैयारियाँ जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्रों तथा उनकी स्थापना से संबंधित जानकारियों की पोर्टल पर एंट्री करें। इस संबंध में उन्होंने सहकारिता तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सम्मिलित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्व-सहायता समूह को उनके नजदीक के केन्द्रों के संचालन की जिम्मेदारी दी जाए। इस संबंध में समूह के सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करें।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि उपार्जन कार्य के लिए नियुक्त प्रबंधक, सर्वेयर तथा ऑपरेटर्स का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कराएं। प्रशिक्षण के माध्यम से उपार्जन कार्य में लगने वाले सभी कर्मचारियों उपार्जन की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए उनकी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान करें। सभी उपार्जन केन्द्रों में फ्लैक्स, बैनर आदि लगवाते हुए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उपार्जन तिथि के पूर्व ही केन्द्र स्तर की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए। वारदानों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि रविवार तक सभी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं। किसानों को एसएमएस के माध्यम से समय के पूर्व उपार्जन संबंधी जानकारी प्रदान करें। सुनिश्चित करें कि एसएमएस मिलने पर ही किसान अनाज लेकर केन्द्र पहुंचे। कोई भी सोसायटी को 2 से अधिक केन्द्रों का संचालन न करे। गुणवत्ता परीक्षण पर विशेष ध्यान दें। सभी केन्द्रों में नमी की जांच करने वाला मीटर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि वेयरहाऊस से लगे उपार्जन केन्द्रों में स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को खाद्यान्न का उठाव में गति लाने तथा शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में परिवहन, मिलिंग, केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं, इलेक्ट्रॉनिक एवं धर्मकांटा के सत्यापन सहित उपार्जन से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

Related posts

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी  

Reva India News

जिले के किसानों को रबी फसल की उत्पादकता बढ़ाने सलाह

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment