Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनूठी पहल-कोरोना से दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, योग शिविर का भी हो रहा आयोजन

प्रतिदिन हरिद्वार से आए योग गुरुओं द्वारा होगा योग विज्ञान शिविर का आयोजन

 

केवलारी – धर्म रक्षा सेना के तत्वधान में दिनांक 22 दिसंबर से 29 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा व योग शिविर का आयोजन केवलारी नगर के बस स्टैंड ग्राउंड हनुमान धाम में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक पंडित श्री नवीन दुबे जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा।धर्म रक्षा सेना के मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की आयोजित भागवत कथा का उद्देश्य कोरोना काल में असमय देवलोक गमन करने वाली आत्माओं की शांति हेतु साथ ही केवलारी क्षेत्र और देश की सुख शांति व समृद्धि हेतु इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 22 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे बस स्टैंड ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु निकलेगी तथा दिनांक 29 दिसंबर को हवन,पूजन, भंडारा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कथा व्यास पंडित श्री नवीन दुबे जी महाराज के मुखारविंद से कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रातः 4.45 बजे से 7.30 बजे तक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए हुए योग गुरु ज्वाला प्रसाद आर्य जी के द्वारा योग विज्ञान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें धर्म रक्षा सेना केवलारी की ओर से समस्त क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित हैं।

Related posts

कठिन समय में निःशुल्क राशन से बड़ी मदद मिलती रही हितग्राहियों ने की योजना की सराहना

Reva India News

मंडला जिले में 14 और 15 नवंबर को गौरव दिवस मनाया जाएगा गौरव दिवस के लिए वीरनायकों की गौरव गाथा, गोंड़ी पेंटिंग और सैला नृत्य के सुझाव दिए गए शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को गौरव दिवस में प्रदर्शित किया जाएगा गौरव दिवस में नर्मदाजी की महाआरती कर दीपदान करने के सुझाव दिए गए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस के आयोजन के लिए सुझाव आमंत्रित किए

Reva India News

15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर को 3 जनवरी से लगेगा कोविड का टीका

Reva India News

Leave a Comment