Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए मंडला पुलिस की महत्वपूर्ण पहल रोजगार शिविर में खुले सपनों के नए अवसर

मंडला, 3 दिसंबर 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला पुलिस मंडला के द्वारा 2 से 4 दिसम्बर तक तीन दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर एल एंड टी कंपनी के सहयोग से बिछिया, मोतीनाला और मवई में संचालित हुआ।

शिविर के दौरान युवाओं को निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न ट्रेडों, प्रशिक्षण अवसरों और भर्ती प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। विशेष रूप से एल एंड टी कंपनी के प्रतिनिधि श्री कमल चन्द्रवंशी ने युवाओं के सवालों का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए उन्हें रोजगार की दिशा में प्रोत्साहित किया।

मंगलवार को थाना परिसर बिछिया तथा बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीनाला में आयोजित शिविर में लगभग 230 युवा उपस्थित हुए। युवाओं के चेहरे पर उम्मीद और उत्साह साफ देखा जा सकता था, जिन्होंने अपने सपनों को साकार करने की राह में यह पहला कदम रखा।

शिविर में एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज, उप पुलिस अधीक्षक मंडला श्रीमती अर्चना अहीर, थाना प्रभारी बिछिया श्री भीष्म तिवारी, थाना प्रभारी मोतीनाला श्री हेमंत बावरिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग ने बताया कि गुरुवार को थाना मवई में शिविर का अंतिम चरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें और अधिक युवाओं को रोजगार संबंधी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से मंडला पुलिस ने यह संदेश दिया है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवा भी मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं, उन्हें सम्मान और अवसर मिल सकते हैं और उनके सपनों की उड़ान को साकार किया जा सकता है।

Related posts

कलेक्टर ने किया मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

मकर संक्रान्ति पर्व के दृष्टिगत चायनीज मांझे का उपयोग प्रतिबंधित

Reva India News

संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री तथा उपयंत्रियों का रूका वेतन कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment