Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेने संपर्क करें

मण्डला 29 दिसम्बर 2021

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा बेरोजगार युवक व युवतियों को स्वयं का उद्योग, सेवा व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का प्रारंभ किया गया है जिसका संचालन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे युवक, युवतियाँ जो अपने स्वयं का उद्योग, सेवा, व्यवसाय प्रारंभ करने के इच्छुक हों, वे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में आकर सहायक प्रबंधक द्वय रेखा चोरसिया एवं अनिल कुमार दुबे से आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर सकते हैं। तत्पश्चात ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। ऐसे आवेदक जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हों जिनकी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के हो, आवेदक के न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वी पास हो, आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक न हो, आवेदक के परिवार आयकर दाता है तो पिछली 3 वर्षों की आयकर विवरणी प्रस्तुत करेगा। किसी बैंक एवं वित्तीय संस्था आदि का स्वयं डिफॉल्टर न हो, ऐसे आवेदक योजना हेतु बैंकों से ऋण लेने हेतु पात्र होंगे।

योजनांतर्गत उद्योग इकाई के लिए 1 लाख से 50 लाख तक की परियोजनाएं, सेवा एवं व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख तक की वही परियोजनाएं मान्य की जायेंगे, जो सीजीटीएमएसई अंतर्गत बैंक ऋण गारंटी के लिए पात्र होगें। साथ ही सभी वर्ग के हितग्राहियों को बैंक द्वारा वितरित ऋण पर 3 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज अनुदान 7 वर्षों तक दिया जायेगा।

Related posts

बाल विवाह रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित जिला स्तरीय दूरभाष नंबर 07642-252699

Reva India News

घुघरी:खातेदार का आरोप निराधार  घुघरी रोड स्थित कियोस्क सेंटर का मामला

Reva India News

मद्य निषेध सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित कर जनजागृति से जिले को नशामुक्त बनाया जाएगा जिले में अवैध शराब का विक्रय एवं भंडारण करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी युवावर्ग नशे से दूर रहे जिससे उनका सुरक्षित भविष्य और बेहतर जीवन बन सके ’मद्य निषेध सप्ताह’ का आयोजन 2 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 8 अक्टूबर तक चलेगा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मद्य निषेध सप्ताह के आयोजन की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment