Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1430.8 मिमी वर्षा दर्ज  

मंडला, 3 सितंबर 2025

मण्डला जिले में बारिश का दौर जारी है, जिले में 1 जून से 3 सितंबर तक 1430.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 3 सितंबर की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 19 मि.मी., नैनपुर में 40 मि.मी., बिछिया में 19.9 मिमी, निवास में 7.6 मि.मी., घुघरी में 9.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 3.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 3 सितंबर तक तहसील मंडला में 1558.2 मिमी, नैनपुर में 1457.4 मिमी, बिछिया में 1366.8 मिमी, निवास में 1395.8 मिमी, घुघरी में 1324.8 मिमी एवं नारायणगंज में 1502 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1275.1 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

रतलाम में रीजनल इण्डस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव का आयोजन 27 को उद्योगपतियों एवं स्वरोजगार मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

Reva India News

शिकारी हुए गिरफ्तार

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन मंदिर पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Reva India News

Leave a Comment