Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा दस्तक अभियान

मण्डला 8 जनवरी 2021
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2021 में दस्तक अभियान 11 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त दल एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों में पाई जाने वाली गंभीर बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन किया जायेंगा। जिसके अंतर्गत 10 प्रकार की सेवायें दी जायेगी। इन सेवाओं में समुदाय में अभियान के दौरान बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के बीमार कुपोषित बच्चों की सक्रिय बच्चों की सक्रिय पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्य कालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी समझाईश व प्रत्येक घर में ओ.आर.एस. पहुँचाना, 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण, बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियां एवं वृद्वि विलंब की पहचान, समुचित शिशु एवं बाल आहार पूर्ति को बढ़ावा, एस.एन.सी.यू. एवं एन.आर.सी. से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन तथा गृहभेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत व छूटें हुए बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेना शामिल है।

Related posts

28 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 2 नवंबर 2024

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया बीजाडांडी क्षेत्र का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment