Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

मण्डला 29 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने घरेलू नल कनेक्शन की प्रगति एवं विकासखण्डवार जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने पाठशाला व आँगनवाड़ियों में पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए ठेकेदारों के कार्यों की प्रगति मांगी। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि समस्त विकासखण्ड में स्कूलों एवं समस्त आँगनवाड़ियों में नल कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहाँ विद्युत संबंधित कठनाईयों की समीक्षा भी की। समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि जिले का घरेलू नल कनेक्शन का प्रतिशत 34.82 प्रतिशत है। श्रीमती सिंह ने दिये गये लक्ष्य को आगामी 15 दिवस में पूर्ण कर प्रगति लाने के निर्देश दिये तथा शत प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन वाले ग्रामों, शालाओं व पेयजल व्यवस्था वाले आँगनवाड़ी केन्द्र को हस्तांतरित करने के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील दुबे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री कुसरे, कार्यपालन यंत्री म.प्र. पूर्व विद्युत कंपनी, समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय तथा तृतीय पक्ष निरीक्षण संस्था एवं सहायक क्रियान्वयन संस्था उपस्थित थे।

Related posts

कोरोना से प्रभावित परिवारों के बच्चों को मिलेगा आश्रय

Reva India News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी  

Reva India News

बाल विकास परियोजना बीजाडांडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment