Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर अनुविभाग में पटाखा स्टोरेज सहित 2 विस्फोटक मैग्ज़ीन्स सील

मंडला, 20 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में 19 मई को नैनपुर अनुभाग अंतर्गत विस्फोटक भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम निवारी स्थित शायरानी पटाखा स्टोरेज में स्टॉक संधारण में अनियमितताएं पाई गईं। निर्धारित अभिलेखों एवं उपलब्ध स्टॉक में विसंगति मिलने पर संबंधित स्टोरेज सेंटर को नियमानुसार सील कर दिया गया।

इसी क्रम में ग्राम परसवाड़ा स्थित मेसर्स लकी एक्सप्लोसिव्स एंड मैग्ज़ीन्स की दो विस्फोटक भंडार मैग्ज़ीन्स का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं पाई गईं तथा आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने पर एसडीएम नैनपुर, एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में दोनों मैग्ज़ीन्स को सील करने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विस्फोटक पदार्थों के भंडारण एवं संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

टीएल बैठक में कलेक्टर के निर्देश – हाईवे पर संचालित ढाबों का निरीक्षण करें, अवैध क्लीनिकों पर करें कार्रवाई

Reva India News

कलेक्टर ने किया फिश पार्लर का भूमि पूजन

Reva India News

कच्चे रास्तों से विकास की पक्की डगर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली भानपुर (बिसौरा) की तकदीर

Reva India News

Leave a Comment