Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम  

मण्डला 29 दिसम्बर 2021

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 30 दिसम्बर को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 30 दिसम्बर को सायं 7 बजे जबलपुर से रवाना होकर 9:30 बजे जेवरा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 31 दिसम्बर को 10 बजे जेवरा से बरबटी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 10:15 बजे बरबटी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सायं 4 बजे बरबटी से जिला उमरिया के लिए रवाना होंगे। इसके बाद राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 2 जनवरी 2022 को रात्रि 9 बजे बिरसिंगपुर से जेवरा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। तत्पश्चात केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 3 जनवरी को सायं 3 बजे जेवरा से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Related posts

ए.सी.ए.बी.सी प्रशिक्षण के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया खेत-तालाब का निरीक्षण  

Reva India News

*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया संनगठन द्वारा*

Reva India News

Leave a Comment