Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली उपार्जन से संबंधित बैठक

मण्डला 10 जनवरी 2022

उपार्जन से संबंधित बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी संबंधित केन्द्र में उपस्थित रहते हुए उपार्जन कार्य की मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि उपार्जन का कार्य अंतिम चरण में है अतः पूरी सतर्कता से सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें। उपार्जन के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी समन्वय कर सभी केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बारदाना के कारण उपार्जन कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि 15 जनवरी के बाद भी जिन केन्द्रों में उपार्जन कार्य जारी रहेगा उन केन्द्रों तथा किसानों का चिन्हांकन की कार्यवाही समय रहते पूर्ण करें। उन्होंने परिवहन की व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपार्जन से संबंधित सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, कुल 74 यूनिट ब्लड एकत्रित जिला चिकित्सालय में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह, नवजात का नाम रखा ‘नरेंद्र’

Reva India News

उपार्जन मापदंडों के अनुरूप धान किस्मों का चयन करें किसान

Reva India News

Leave a Comment