Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड संक्रमण की सूचना मिलने पर तत्काल रिस्पोंस दें आरआरटी – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित बैठक ली

मण्डला 10 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रदेश तथा मंडला के आसपास कोविड संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि मंडला के आसपास कोविड की संक्रमण की स्थिति बनी है ऐसे में जिले में किसी भी स्थान पर कोविड संक्रमण की स्थिति की सूचना मिलने पर रेपिड रिस्पोंस टीम तत्काल रिस्पोंस देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह आरआरटी तथा एमएमयू टीम सक्रिय रहें तथा अपने दायित्वों के लिए जरूरी तैयारियाँ पूर्ण करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि आरआरटी टीम संक्रमित मरीज की जानकारी मिलने पर एमएमयू टीम के साथ में समन्वय कर मरीज के घर विजिट कर उसके स्वास्थ्य स्तर की जानकारी लेते हुए उन्हें जरूरी सलाह दें। इसी प्रकार आवश्यक होने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि संक्रमित मरीज के घर पर पूर्व के अनुसार किए जाने वाली सूचनात्मक जानकारी, संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जानकारी तथा आवश्यक होने पर कंटेनमेंट क्षेत्र के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग, सीईओ जनपद तथा संबंधित उपस्थित थे।

श्रीमती सिंह ने कहा कि संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले सभी संबंधितों की गहन जाँच सुनिश्चित करें तथा ऐसे लोगों को कोविड प्रोटोकॉल संबंधी आवश्यक सलाह भी दें। उन्होंने संबंधित विभागों के द्वारा पूर्व के अनुसार किल कोरोना अभियान भी संचालित किया जाना संभावित है। ऐसे में सभी अपने मैदानी अमले के पास आवश्यक दवाईयाँ, निर्देश एवं अन्य इंतजाम रखना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले में चल रहे द्वितीय डोज टीकाकरण, 15 से 18 वर्ष के टीकाकरण, हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के टीकाकरण से संबंधित कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को भी प्रेरित करते हुए बच्चों का टीकाकरण कराएँ। श्रीमती सिंह ने ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी लेते हुए उनका पूर्ण टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई तथा 15 से 18 वर्ष के बच्चों से संबंध स्कूलांे को भी बच्चों के वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित बच्चों के शतप्रतिशत वैक्सीनेशन होने के आशय का सर्टीफिकेट भी जारी करेंगे।

 

बुधवार को लगाएँ अधिक से अधिक टीकाकरण सत्र

 

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को अधिक से अधिक टीकाकरण सत्र आयोजित करें। उन्होंने सभी सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के स्कूलों एवं अन्य स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करें। साथ ही सभी सीईओ जनपद पंचायत स्तर पर भी 15 से 18 वर्ष के स्कूल एवं शालात्यागी बच्चों की समग्र डाटा के अनुसार जानकारी संधारित करते हुए सभी पात्र बच्चों का वैक्सीनेशन कराएं। महिला एवं बाल विकास विभाग शालात्यागी किशोरियों का वैक्सीनेशन कराएंगे।

Related posts

पीड़ित महिलाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण

Reva India News

आवासीय विद्यालय तथा अन्य स्त्रोतों का किया गया क्लोरिनेशन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment