Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अर्द्धवार्षिक परीक्षा संख्या तत्काल प्रविष्ट करने के निर्देश

मंडला, 10 अक्टूबर 2025

3 नवम्बर 2025 से कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के लिए प्रश्नपत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी बरकडे द्वारा जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे कक्षावार डाटा भरने के लिये स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शेयर की गई लिंक पर कक्षावार एवं विषयवार जानकारी की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

इस सम्बंध में बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास द्वारा बताया गया है कि जानकारी की प्रविष्टि के लिये लॉगिन एवं पासवर्ड विद्यालय का डाइस कोड ही रहेगा। प्रविष्टि के अभाव में यदि किसी विद्यालय के प्रश्नपत्र कम प्राप्त होते हैं अथवा नहीं होते हैं, ऐसी दशा में अप्रिय स्थिति निर्मित होने की दशा में सर्व सम्बंधित संस्था प्रमुख के विरूद्ध समुचित अनुशासनात्मक कार्यवाही अविलम्ब प्रस्तावित की जावेगी। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये पर्याप्त गंभीरता से लिये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं।

Related posts

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मण्डला के खिलाड़ियों का दबदबा सभी 7 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Reva India News

रबी पंजीयन 10 मार्च तक किसानों से अपील समय से कराएं पंजीयन

Reva India News

जिले के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर लहराया परचम, प्रावीण्य सूची में स्थान

Reva India News

Leave a Comment