Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाहर से आने वाले व्यक्तियों का कोविड परीक्षण कराने के निर्देश

मण्डला 16 जनवरी 2022

वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में बाहर से आने वाले लोगों की सतत निगरानी करने तथा उनका कोविड परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कलेक्टर ने कहा है कि सभी बस स्टेंड यात्री प्रतीक्षालयों, रेलवे स्टेशनों में स्थायी कोविड परीक्षण केन्द्र लगाया जाए। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संबंधित बीएमओ से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इन स्थायी केन्द्रों में आरएटी व आरटीपीसीआर जाँच हेतु पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समस्त बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, यात्री प्रतीक्षालयों में प्रतिदिन आनेजाने वाले लोगों की जानकारी संधारित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Related posts

पीएम-यूएसपी योजना की छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक हो सकेंगे ऑनलाइन आवेदन  

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी तट पर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

Leave a Comment