Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संवाद योजना अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला, 4 नवम्बर 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिला पंचायत के सभागार में संवाद योजना अंतर्गत जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन सहित सभी विकासखंड समन्वयक एवं नवांकुर संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। जिला समन्वयक द्वारा पीपीटी के माध्यम से गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की गई।

बैठक में आजीविका मिशन के तहत महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण एवं सूक्ष्म उद्यमों पर जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि श्री बर्मन ने प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के सशक्तिकरण, क्षमतावर्धन प्रशिक्षण, शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार, जल-पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान, महिला सहभागिता, पारदर्शी रिकॉर्ड संधारण एवं एमआईएस रिपोर्टिंग तथा आदर्श ग्राम की संकल्पना पर विस्तार से चर्चा की। आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। अंत में विकासखंड समन्वयक मंजुलता पांडे ने आभार व्यक्त किया।

 

Related posts

एसडीएम नैनपुर ने सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास सालीवाड़ा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व एवं छात्राओं से की मुलाकात

Reva India News

आरडी कॉलेज में रोजगार मेला 9 को

Reva India News

पौधों का रोपण एवं देखभाल सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – प्रहलाद पटेल निवास में गौर नदी के उदगम स्थल पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment