Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*पनका,पनिका समाज संगठन ने जनजाति आयोग के नाम सौंपा ज्ञापन*

मंडला जिले के पनका,पनिका समाज संगठन ने अनुसूचित जनजाति आयोग मध्यप्रदेश अध्यक्ष के नाम मंडला कलेक्टर के हाथों ज्ञापन सौंपा है।

मीडिया प्रभारी रामकुमार बघेल के द्वारा जारी विज्ञप्ति में संगठन से जे.डी.पिटनिया ने बताया है,कि मंगलवार 18 जनवरी को पनिका समाज संगठन मंडला के द्वारा अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के नाम लिखे ज्ञापन कलेक्टर के हाथों सौंपा गया है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि पनका,पनिका जाति को 1971 के पहले की तरह अनुसूचित जनजाति में पूर्ववत दर्जा दिये जाने मध्यप्रदेश सरकार के साथ साझा करते हुए इस लंबित मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बताया गया है कि यह मांग पचास वर्षों से लगातार चल रही है। फ़रवरी 2004 में शासन ने निर्णय तो पक्ष में ले लिया था बावजूद इसके कार्यवाही वहां पर ठहरी हुई है।अब तक सरकार नजरंदाज करते ही जा रही है जिससे प्रदेश में निवास करने वाला यह समाज सरकार से नाराज़ पर नाराज़ होते जा रहा है।सरकार की इस करनी के कारण भारी नुकसान इस जाति को उठाना पड़ रहा है।अन्य पिछड़ा वर्ग में धकेल दिये जाने के कारण सामाजिक शैक्षिक सहित सारी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होते समाज सामाजिक शैक्षिक और आर्थिक विकास से कोसों दूर होते जा रहा है।अब यह दंश भुगतने के काबिल समाज नहीं रह गया है। इन पचास वर्षों में तीन पीढ़ियों को नुक्सान हो चुका है।

संगठन से तुलसीराम पड़वार,बब्बू दास मोंगरे,अजय पड़वार,बसोरी दास सोनवानी,नोखे दास सोनवानी मुख्य रूप से सामिल रहे।

भवदीय

पी.डी.खैरवार

Related posts

आयुष्मान कार्ड बनाकर लें आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का लाभ पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के इलाज की पात्रता

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पर मवई के ग्राम दाढ़ी में होगा रात्रि चौपाल एवं जनसंवाद ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी जाएंगी समस्याएं, विभिन्न विभाग लगाएंगे शिविर एवं स्टॉल

Reva India News

राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस 18 सितंबर को गरिमामयपूर्वक संपन्न करें

Reva India News

Leave a Comment