Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ऑडीटोरियम सेमरखापा में विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया

मंडला 15 नवंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर ऑडीटोरियम सेमरखापा प्रांगण में विभागों के द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभागों के द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। आयोजित प्रदर्शनी मंे शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और हितलाभ वितरण के बारे में बताया गया। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के साथ इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति (संचार एवं संकर्म) श्री शैलेष मिश्रा, जिला भाजपा महामंत्री श्री नीरज मरकाम, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण सहित छात्र-छात्राएं, स्थानीय कलाकार और गणमान्य नागरिकों ने भी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Related posts

एफएलएन कोर टीम की बैठक सम्पन्न

Reva India News

अनूठी पहल-कोरोना से दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए संगीतमय में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, योग शिविर का भी हो रहा आयोजन

Reva India News

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एसडीएम मंडला ने किया ग्राम भ्रमण  

Reva India News

Leave a Comment