Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड-19 के बचाव हेतु एडवायजरी

मण्डला 17 जनवरी 2022

कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह ने जिले के जनसमुदाय से अपील की है कि कोविड-19 महामारी का खतरा जिले में बढ़ रहा है शासन प्रशासन का सहयोग करें। धार्मिक आयोजन, शादियों, समाजिक कार्यक्रम में न जाएं, भीड़-भाड से दूर रहें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, मॉस्क लगायें तथा कोविड-19 का टीका के दोनों डोज जरूर लगवायें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जिलेवासियों के लिए एडवाईजरी जारी की है कि संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आते हैं या सर्दी, खांसी, बुखार, के लक्षण दिखाई देते हैं तो कोरोना की जांच जरूर करायें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। 10 जनवरी से 60 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज दिया जा रहा है। बूस्टर टीका लगवायें एवं स्कूल कॉलेज में 15-18 वर्ष के किशोर बच्चों को टीका लगाया जा रहा है, अपने बच्चों को टीका जरूर लगवायें तथा कोरोना से सुरक्षा पाएं। अपने एवं अपने परिवार के सुरक्षा का दायित्व स्वयं की जिम्मदारी है।

Related posts

फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022-प्रगति

Reva India News

छतरपुर में आयोजित हो रहे अभाविप महाकोशल प्रांत के चार दिवसीय अभ्यास

Reva India News

’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित हुई बाइक रैली मंत्री श्रीमति संपतिया उईके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  

Reva India News

Leave a Comment