Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहारा ग्रुप से संबंधित शिकायतों के लिए 21 जनवरी को संपर्क करें

मण्डला 19 जनवरी 2022

जिला संस्थागत वित्त अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन को लगातार यह शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि सहारा ग्रुप के अंतर्गत कार्यरत कम्पनियों द्वारा जनता से जमा की गई राशि वापिस नहीं लौटाई जा रही है एवं इस संबंध में कम्पनी के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किये जाने पर भी शिकायतों के निराकरण में कोई प्रगति परिलक्षित नहीं हो रही है, जिससे यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है कि सहारा ग्रुप से संबंधित सभी शिकायतकर्ताओं को कानूनी मदद दिलाई जाने हेतु पुलिस थाने में प्राथमिकी सूचना दर्ज कार्यवाही की जाये। इस संबंध में सहारा ग्रुप के सभी शिकायतकर्ताओं को यह सलाह दी जाती है वे शुक्रवार 21 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे आवश्यक रूप से सभी दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला संस्थागत वित्त अधिकारी, जिला योजना भवन मण्डला में संपर्क करें, जिससे एफ.आई.आर. दर्ज करने संबंधी आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Related posts

सुगम खेल उत्सव में दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक किया गया इनडोर स्टेडियम में मतदाता जागरूकता के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई

Reva India News

*एम पी फार्मासिस्ट एशोसिएशन प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक संपन्न हुई।जबलपुर*

Reva India News

गंदगी करने पर न.पा. ने की जुर्माने की कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment