Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जप्त

मंडला, 7 फरवरी 2026
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए
मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा कलेक्टर श्री
सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध
परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही है। इसी
तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर कामता माल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा खनिज रेत
के अवैध परिवहन में संलिप्त 6 वाहन, जिसमें ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एए 1174, ट्रेक्टर
क्रमांक एमपी 51 जीडी 6792, ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51एए 8789, ट्रेक्टर का चेचिस नंबर

006516554बी1 महिन्द्रा कंपनी, ट्रेक्टर का चेचिस नंबर टी053733246एलपी पावर ट्रेक
कंपनी एवं ट्रेक्टर का चेचिस नंबर 926813175721 आइशर कंपनी को राजस्व विभाग द्वारा
जप्त किया गया।
इन सभी वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चैकी प्रभारी टाटरी की
सुपुर्दगी में दिया गया। वाहन के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण
का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित
किया जा रहा है।

Related posts

मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Reva India News

कोरोना का 1 मरीज स्वस्थ

Reva India News

Leave a Comment