Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक माह में तीसरी बार बरामद की वन्य प्राणी तेंदुए की खाल आरोपियों को किया गिरफ्तार

मंडला पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा कान्हा वन क्षेत्र से लगे हुए थाना/चौकी प्रभारियों को वन्यजीव प्राणियों के संरक्षण एवं वन्यजीवों की तस्करी रोकने हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे । इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला एवं एसडीओपी बिछिया के निर्देशन पर बिछिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए एक ही माह में तीसरी बार वन्य जीव तेंदुए की खाल को तस्करी करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया दिनांक 20/01/ 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम सिझोरा हाईवे रोड डिपो के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक आरोपी के बैग से सफेद रंग के कपड़े में लपेटे हुए ब्राउन रंग की तेंदुए की खाल एवं दूसरे आरोपी के जेब से हरे रंग की प्लास्टिक में तेंदुए की कटी हुई पूछ की खाल मिली जिसे बिछिया पुलिस द्वारा विधिवत पंचनामा तैयार कर जब्ती उपरांत आरोपियों की गिरफ्तारी की गई गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एस राम मरावी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बीके पंडोरिया प्रधान आरक्षक जय पांडे, जगदीश मसराम, नवीन, पलाश पटेल ,रजनीकांत, हेमंत शिव , अरविंद बर्मन एवं सैनिक महावीर शामिल रहें।

Related posts

जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

आधारविहीन, वृद्ध तथा शारीरिक रूप से असक्षम कृषक कलेक्ट्रेट खाद्य शाखा मंे करा सकते हैं किसान पंजीयन  

Reva India News

अपर कलेक्टर ने की मतदान केंद्रों की रात्रि चौपाल का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment