Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में कैम्पस प्लेसमेन्ट 19 को

मण्डला 17 फरवरी 2022

म.प्र. शासन द्वारा संचालित निःशुल्क आवासीय एकलव्य योजना में अध्ययनरत् समस्त पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए यशस्वी समूह द्वारा पूल कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन 19 फरवरी दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। इसके लिए विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। अरविंद कुमार गुप्ता, टी.पी.ओ. के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस कैम्पस प्लेसमेंट में वे छात्राएं जो पूर्व में उत्तीर्ण होकर डिप्लोमा प्राप्त कर चुकी है एवं जिले के आई.टी.आई. पास विद्यार्थी भी आकर कैम्पस प्लेसमेन्ट द्वारा रोजगार प्राप्त करने का लाभ ले सकते हैं। सभी छात्र-छात्राएं अपने साथ वांछित मूल दस्तावेज एवं पासपोर्ट फोटो के साथ उक्त को 11 बजे पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में उपस्थित हों।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान : दिवाल लेखन के माध्यम से जनजागरूकता

Reva India News

सामुदायिक भवन बुधवारी में लगा नजूल नवीनीकरण शिविर

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 19 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment