Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब कार्यशाला शुरू

मंडला 22 अगस्त 2025

आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यशाला की शुरूआत सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट की उपस्थिति में की गई। 24 अगस्त तक चलने वाली इस कार्यशाला में जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों तथा संस्थानों को सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न प्रयासों के संबंध में विस्तार से चर्चा की जाएगी। “आदि कर्मयोगी अभियान” सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ विकसित भारत के लिए एक मिशन है।

कार्यशाला का प्रारंभ श्री कूमट ने दीप प्रज्जवलन कर किया। सभी विकासखंड से आए विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यशाला में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होकर प्रशिक्षण के विषयों को गंभीरता से समझें। विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रशिक्षणों में किस तरह की विधियों से अच्छी तरह लोगों को समझाया जाए ? इस पर आपकी बेहतर समझ बननी चाहिए। उन्होंने कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को अच्छी सीख लेकर जाने के लिए कहा।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा, जनजातीय कल्याण, आर्थिक कल्याण एवं स्वरोजगार जैसी शासन की प्रचलित योजनाओं का लाभ जनजातीय समुदाय तक किस तरह पहुंचाया जाए ? जनजातीय समुदाय के लोग योजनाओं तक अपनी पहुंच कैसे विकसित करें ? विभिन्न विभागों के समन्वय एवं अभिसरण से जनजातीय समुदाय को किस प्रकार लाभान्वित किया जाए ? आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी वाटर शेड श्री उमेश सिंगरौरे, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स तथा विकासखंड से आए प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

Related posts

कोविड के दोनों टीके लगवाएं, कोरोना से पूर्णतः सुरक्षा पाएं’ प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने की जिलेवासियों से अपील

Reva India News

54 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

*प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का ग्राम टकटौआ में हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment